{"_id":"6afc59be06d3d0dfed0f3971","slug":"mangeram-of-discom-won-three-medals-in-athletics-meerut-news-c-72-1-mct1004-162900-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एथलेटिक्स में डिस्कॉम के मांगेराम ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एथलेटिक्स में डिस्कॉम के मांगेराम ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खिलाडियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026-27 में डिस्कॉम के खिलाड़ी मांगेराम ने तीन पदक अपने नाम किए। लखनऊ में जिला मास्टर्स एथेलेटिक एसोसिएशन की ओर से 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगता में मांगेराम ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में दो रजत पदक प्राप्त किए।
वहीं, दो से चार नवंबर तक अनपरा तापीय परियोजना सोनभद्र में खेलों का आयोजन किया गया। यहां भी पश्चिमांचल डिस्कॉम के खिलाडियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की ट्रॉफी खेल अधिकारी अलका तोमर एवं अन्य खिलाडियों द्वारा प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता को सौंपी गई। निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मोहम्मद सगीर, राजेश कुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, मोहम्मद अरशद, अभिषेक सिंह, मनोज कुमार, सौरभ मंगला, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।