{"_id":"5f739a088ebc3e74f6224931","slug":"manchale-tried-to-rape-the-girl-meerut-news-mrt503741071","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-11 निवासी एक युवक से परेशान होकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी। परिजनों ने शास्त्रीनगर से मकान बेचकर हुमायूंनगर में ले लिया। इसके बावजूद मनचले ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। परिजनों ने युवती की शादी की तो आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर उसके फोटो वायरल कर दिए। जिस पर उसके पति ने युवती को उसके मायके भेज दिया। परिजन मंगलवार को शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंचे।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोबीन नगर-हुमायूंनगर निवासी युवती के पिता ने बताया कि उनका मकान शास्त्री नगर सेक्टर-11 में था। पड़ोसी आमिर पुत्र राशिद उसकी बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही बेटी कॉलेज आते-जाते परेशान करने लगा। आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर दी। जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। आरोप है कि मनचले के डर से छात्रा के परिवार वालों ने करीब एक वर्ष पहले शास्त्री नगर से मकान बेचकर हुमायूं नगर में रहना शुरू कर दिया। आरोपी ने वहां भी छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। पिता ने छात्रा का रिश्ता दिल्ली में तय कर दिया। जिस पर आरोपी ने बिचौलिया को धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। करीब तीन माह पूर्व पिता ने बेटी का निकाह हापुड़ कर दिया। आमिर ने 25 सितंबर को युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसके पति ने फोटो देखकर उसे रखने से मना करते हुए उसके मायके भेज दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसके परिवार वालों को पिस्टल के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।