{"_id":"6251e5c5ad0a81226a507859","slug":"manchala-harassing-a-student-going-to-tuition-in-tpnagar-city-news-mrt5838912106","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपीनगर में ट्यूशन जा रही छात्रा को परेशान कर रहा मनचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीपीनगर में ट्यूशन जा रही छात्रा को परेशान कर रहा मनचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर में ट्यूशन जा रही छात्रा को परेशान कर रहा मनचला
मेरठ। टीपीनगर में ट्यूशन पढ़ने वालीं दसवीं की छात्रा को एक मनचला लगातार परेशान कर रहा है। शनिवार को
तीन दिन से लगातार छेड़छाड़ कर रहा है। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। जिस पर शनिवार छात्रा के पीछे-पीछे परिवार वालों भी बागपत रोड पर आ गए। मनचलें को पकड़ने के लिये छात्रा के परिजन दौड़े, लेकिन वह फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिजनों ने थाने में की है।
बागपत रोड स्थित मुल्ताननगर की रहने वाली छात्रा टीपीनगर थाने के पास ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती है। छात्रा के परिजनों के मुताबिक एक मनचला तीन दिन से छात्रा को परेशान कर रहा था। उसने इसका विरोध किया तो अगवा करने की धमकी दे दी। इसका पता चलने के बाद शनिवार दोपहर परिजन छात्रा के साथ ही आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने इस मनचले को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने भी आरोपी की कई जगह तलाश की, लेकिन वह अभी हाथ नहीं आया। छात्रा के परिजनों ने बागपत रोड पर दुकान और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। परिजन पता लगाने में जुटे हैं कि आरोपी कौन है और वह कब से पीछा कर रहा है।
--------
पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ से महिला परेशान
मेरठ। लिसाड़ीगेट में मनचले की हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करता है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि शनिवार को महिला बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। रास्ते में युवक ने उसे घेरकर हाथ पकड़ा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने घर पर पहुंचकर पति और ससुराल वालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
----
महिला से मारपीट, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
मेरठ। लिसाड़ीगेट में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक कॉलोनी की महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। विरोध करने पर तलाक की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि छह अप्रैल को देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पति को यह बात बताई तो मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
------