फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manappuram gold loot case, two arrested and inspector Lalkurti Meerut suspended

मणप्पुरम सोना लूट मामले में दो और गिरफ्तार, इंस्पेक्टर लालकुर्ती सस्पेंड

Mon, 25 Feb 2019 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Feb 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Manappuram gold loot case, two arrested and inspector Lalkurti Meerut suspended
manapuram gold loot

यूपी के मेरठ में मणप्पुरम कंपनी में हुई पंद्रह किलो सोना लूटकांड में पुलिस ने रविवार को दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा। एसएसपी ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश कुमार शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


बेगमपुल स्थिम मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में घुसकर बदमाशों ने 21 फरवरी को दस किलो सोना लूट लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपी सुशील दादरी, भगतसिंह तालियान और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर चार किलो सोना बरामद किया था। 

विज्ञापन

रविवार को क्राइम ब्रांच और लालकुर्ती पुलिस ने दो आरोपी मयंक व विशाल कौशिक निवासी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से कुछ बरामद नहीं हुआ। आरोपियों ने बताया कि लुटा हुआ सोना फरार आरोपी वरुण निवासी मोदीनगर लेकर गया था। दोनों की निशानदेही पर वरुण निवासी मोदीनगर और विपुल निवासी वैष्णोधाम कंकरखेड़ा की तलाश में दबिश जारी है। 

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर लालकुर्ती को सोना लूटकांड में लापरवाही पाते हुए सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आने पर ये एक्शन लिया गया है। लुटा हुआ सोना भी पुलिस बरामद करेगी। इसको लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed