फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man suicid by hanging himself in his house in kharkhauda Meerut

मेरठ: देर रात तक टेलीविजन देख रहा था बेटा, मां ने कमरे में झांककर देखा तो पंखे से झूलता मिला शव

Sat, 09 Jan 2021 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jan 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
man suicid by hanging  himself in his house in kharkhauda Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में घर वालों से झगडा कर  गुरुवार रात्रि में गांव काजीपुर निवासी एक युवक ने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव काजीपुर निवासी पप्पू जाटव को दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रवेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान के एक हिस्से में रहता है तथा पप्पू तथा उसकी पत्नी व छोटा बेटा प्रवीन तीनों एक हिस्से में रहते थे। पुलिस के अनुसार प्रवीन मकान पुराना होने को लेकर कई बार मां बाप से झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डिस्टलरी और आबकारी विभाग की भूमिका संदिग्ध, मेरठ में पांच दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भी प्रवीन अपने कमरे में अकेला ही लेटा था तथा दूसरे कमरे में पप्पू व उसकी पत्नी। प्रवीन देर रात तक टीवी चलाता रहा। माता पिता ने उससे टीवी बंद करने को कहा। लेकिन बाद में माता पिता दोनों ही सो गए।


रात्रि में करीब एक बजे जब प्रवीन की मां नींद से जागी तो टीवी उस समय भी चलता मिला। जिसमें प्रवीन की मां ने दरवाजे से झांककर देखा तो प्रवीन छत के पंखे से चादर के सहारे फांसी पर झूलता मिला। मां द्वारा शोर मचाने पर तुरंत ही आस पास के लोग इकटठा हो गए।

बाद में परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पास्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed