फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot himself in hastinapur in a dispute of house clash

मेरठ : हस्तिनापुर में गृह क्लेश में युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 05 Jul 2021 08:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Jul 2021 08:55 PM IST
सार

आसपास के लोगों ने बताया कि आए दिन परिवार के लोगों में आपस में झगड़े होते रहते हैं जिस कारण उक्त युवक ने आज अपने ही तमंचे से आत्महत्या के इरादे से गोली मार ली।

विज्ञापन
man shot himself in hastinapur in a dispute of house clash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में सोमवार को कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने ग्रह कलेश के चलते तमंचे से अपने पेट में आत्महत्या करने के इरादे से गोली मार ली, जिसे देखकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल युवक को सीएचसी भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय पीतम पुत्र समय सिंह ने आपसी ग्रह कलह के चलते 315 बोर के तमंचे से अपने पेट में सटाकर गोली मार ली जिसमें वह गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान होकर घर पर ही गिर गया गोली सुनने की आवाज आसपास और परिजनों को जैसे ही लगी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल युवक के कब्जे से 312 बोर का तमंचा बरामद करते हुए इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि आए दिन परिवार के लोगों में आपस में झगड़े होते रहते हैं जिस कारण उक्त युवक ने आज अपने ही तमंचे से आत्महत्या के इरादे से गोली मार ली।


थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने गृह कलेश के चलते अवैध 315 बोर के तमंचे से आत्महत्या के इरादे से स्वयं ही गोली मारी है 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है। वह घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed