फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in muzaffarnagar after calling him from his house, dead body found in forest

यूपी के मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर वारदात को बेखौफ दिया अंजाम

Sun, 23 Aug 2020 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Aug 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in muzaffarnagar after calling him from his house, dead body found in forest
murder news Muzaffarnagar - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव क्षेत्र के बाहर छोर पर जंगल में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी आसिफ पुत्र नसीम के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र का एक चर्चित युवक सुबह आसिफ को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसे मिमलाना रोड पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्यारोपी ने मृतक के भाई को फोन करके उसके शव के मिमलाना के जंगल में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने शहर कोतवाली पर आकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed