फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in by three badmash in Shamli, police start investigation

खेत पर काम कर रहे युवक को फोन कर बुलाया, घर पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट

Thu, 19 Dec 2019 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Dec 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in  by three badmash in Shamli, police start investigation
shamli news, murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में तीन बदमाशों ने एक युवक पर दिनदहाड़े घर में घुसकर हमला बोल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइकसवार फरार हो गए। वहीं आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में गुरुवार सुबह दस बजे बाइक सवार तीन  युवकों ने घर के बाहर 24 वर्षीय नितिन पुत्र राजकुमार के गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि बाइक सवार तीनों युवक पहले से ही मृतक नितिन के घर पहुंच गए थे। घर पर मौजूद नितिन की मां ने बताया कि वह खेत पर गया हुआ है। जिसके बाद मां ने फोनकर नितिन को घर बुलाया और बताया कि कुछ लोग उससे मिलने आए हुए हैं।

नितिन खेत से घर पहुंचा। यहां बातचीत करते हुए तीनों युवक नितिन के साथ घर से बाहर आ गए और यहां उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही नितिन घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच बाइक सवार तीनों युवक फरार हो गए। 

घटना की जानकारी लगते ही परिजन दौड़कर बाहर पहुंचे जहां नितिन लहूलुहान पड़ा हुआ था। परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed