फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead himself in family dispute in shamli District, tamancha recoverd

यूपी: शामली में इलेक्ट्रीशियन ने गोली मारकर की आत्महत्या, तमंचा बरामद

Sat, 18 Jul 2020 09:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jul 2020 09:37 PM IST
सार

पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर शव पोस्टमार्टम को भेजा
 

विज्ञापन
man shot dead himself in family dispute in shamli District, tamancha recoverd
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार रात घरेलू विवाद के चलते बिजली मैकेनिक ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बाबरी थानाक्षेत्र के गांव सोंटा निवासी बालेंद्र गांव में ही बिजली की मोटर, पंखे व अन्य उपकरण की मरम्मत करने का काम करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे बालेंद्र ने घर पर ही तमंचे को सिर से सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके की तरफ दौड़े तो उसे खून से लथपथ पाया। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि शव के पास से तमंचा बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष के मुताबिक जांच में मृतक द्वारा घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करना सामने आया है। 

घरों में चोरी करने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भंदौड़ा में मंगलवार रात को सात घरों में हुई चोरी और एक महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। बदमाश घरों से नगदी और अन्य कीमती सामान ले गए थे।

पुलिस ने करीब आधा दर्जन खानाबदोशों को थाने लाकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। ग्रामीणों में घटना का खुलासा न होने पर रोष है। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed