फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man Shot After Being Identified in Mamepur Village, Tenants Booked

Meerut: मामेपुर में बीच रास्ते बाईक रुकवाई, युवक को पहचान कर मारी गोली, किरायेदारों पर केस दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 03:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 21 Feb 2026 03:37 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव में ड्यूटी से लौट रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने पहचान कर गोली मार दी। पुलिस ने किरायेदारों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Man Shot After Being Identified in Mamepur Village, Tenants Booked
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित मामेपुर गांव में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहचान करने के बाद मारी गोली
जानकारी के अनुसार मामेपुर निवासी किरणपाल एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव के रास्ते में तालाब के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई। पहचान करने के बाद आरोपियों ने उसकी कमर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

 

गोली कमर में लगी, पेट से बाहर निकली
घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को गंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार गोली कमर में लगकर पेट से बाहर निकल गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

किरायेदारों पर लगा आरोप, तीन के खिलाफ केस
घायल के पिता जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने गाजियाबाद के ट्रांसहिंडन निवासी मनीष उपाध्याय, रहावती (मवाना) निवासी विनीत और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले किरणपाल के यहां किराए पर रहते थे और किसी पुराने विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed