फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man sexually assaulted Girl in meerut police field the case

घर में अचानक बिलखने लगी छात्रा..., वजह पूछी तो आपबीती सुन हैरान रह गए परिजन

Mon, 22 Oct 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Oct 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
man sexually assaulted Girl in meerut police field the case

यूपी के मेरठ में रहने वाली एक छात्रा अपने गांव के ही एक युवक की गाड़ी में शहर कोचिंग के लिए जाती थी। कई दिन से छात्रा डरी-सहमी थी लेकिन एक दिन छात्रा अचानक घर में जोर-जोर से बिलखने लगी। परिजनों ने जब छात्रा से वजह पूछी तो युवती की आपबीती सुनकर वे हैरान रह गए। 

विज्ञापन


मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र का है जहां एक किशोरी छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस साजिश में एक युवती समेत दो आरोपी भी शामिल थे। यह युवती छात्रा की सहेली बताई गई। मामला पांच दिन पहले का है। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह छात्रा अपने गांव से नगर में एक कोचिंग सेंटर पर आती थी। सेंटर के संचालक की एक संबंधी इस सेंटर पर काम करती है, इस युवती की गांव के एक युवक से जान पहचान है, जो गाड़ी चलाता है। इस युवक की गाड़ी से युवती रोजाना गांव से आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि विगत 16 अक्तूबर को वह कोचिंग सेंटर पर पहुंची तो युवती ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद आरोपी गाड़ी चालक युवक और वह युवती उसे एक रेस्टोरेंट में ले गए, जहां उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इस दौरान सेंटर संचालक और उसके साथी ने उसकी वीडियो बना ली। किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। किशोरी घटना के बाद डरी-सहमी रही और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। रविवार को छात्रा घर में बिलखने लगी। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर सरधना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इंस्पेक्टर सरधना प्रशांत कपिल ने बताया कि तहरीर पर मुख्य आरोपी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म जबकि सेंटर संचालक रवीश, साथी अमित और संचालक की संबंधी के खिलाफ साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

गिरफ्तारी के लिए दे रहे दबिश
पीड़िता ने एक युवक पर दुुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों पर दुष्कर्म और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed