फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man sent to jail after he sexually assaulted a female patient in hospital meerut

यूपी: अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Wed, 21 Nov 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
man sent to jail after he sexually assaulted a female patient in hospital meerut
Arrest

मेरठ के निजी अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म के आरोपी कंपाउंडर रिजवान को मंगलवार को नौचंदी पुलिस ने एसीजेएम-प्रथम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने सीएमओ कार्यालय पर हंगामा कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को पीड़िता के 164 के बायन नहीं हो सके। अब यह बयान बुधवार को होंगे।

विज्ञापन


सिंभावली हापुड़ निवासी एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी को पेट और कमर में दर्द की शिकायत के चलते 13 नवंबर को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को महिला की छुट्टी होनी थी। महिला मरीज का आरोप है कि सोमवार देर रात अस्पताल के कंपाउंडर रिजवान निवासी अमरोहा ने नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी रिजवान को सोमवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजदीप और किसान नेता आदेश प्रधान के नेतृत्व में छात्र सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ के तहसील दिवस में होने के कारण एसीएमओ डॉ. एसके शर्मा से मिले। 

छात्रों ने कहा कि यह एक बड़ी घटना है जो अस्पताल के अंदर हुई है, इसमें अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अस्पताल की मान्यता को खत्म करना चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी छात्र सभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ यह जांच कर सकता है कि इलाज में कोई लापरवाही हुई है या नहीं। वह जांच कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed