{"_id":"5fbe05358ebc3eefba413aee","slug":"man-murder-in-meerut-family-denied-to-postmortem-ruckus-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सदर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सदर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा
Wed, 25 Nov 2020 12:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
murder in meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पत्ता मोहल्ला निवासी सुनील यादव( 45) की मंगलवार रात्रि करीब एक बजे मौत हो गई। सुनील यादव की पत्नी को बच्चों के साथ अलग रहती है। मां और दूसरा भाई बबलू अलग रहते थे।
विज्ञापन
एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा का कहना है कि सुनील के परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सुनील का अपने रिस्तेदारों से प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन