{"_id":"64911ef5ebad34ef1b023153","slug":"man-murder-in-hastinapur-meerut-while-he-was-sleeping-in-his-house-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 20 Jun 2023 09:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:21 AM IST
सार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में सोमवार देर रात करीब दो बजे घर के आंगन में हो रहे युवक मनजीत की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग का है। जहां मनजीत (25) पुत्र सुरेश कश्यप सोमवार की देर रात गांव में अपने घर के आंगन में सो रहा था। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह बाहर आए तो आंगन से चार पांच लोगों को भागते देखा।
विज्ञापन
मनजीत का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। मनजीत की हत्या की सूचना से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम
विज्ञापन
देर रात हत्या के बाद जांच के लिए मंगलवार सुबह विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना के साक्ष्य जुटाए।