बागपत में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छेड़छाड़ से शुरू हुई रंजिश, खून के बदले किया खून खराबा
- पप्पन हत्याकांड का बदला लेने के लिए राशिद को उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 मई 2018 में दाहा गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन पुत्र यासीन की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई थी जबकि हमले में मित्तल, फारूख, आजाद भी घायल हुए थे। इस हत्याकांड में मृतक के पिता यासीन ने यूसुफ, राशिद, हाशिम, कासिम, इरशाद के खिलाफ दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। गढ़ी कांगरान मार्ग से यूसुफ, राशिद, कासिम, इरशाद व हाशिम को गिरफ्तार किया था।
लड़की से छेड़छाड के मामले में समाज के लोगों ने करा दिया था समझौता
मृतक यासीन उर्फ पप्पन के चचेरे भाई ने यूसुफ पक्ष की लड़की से छेड़छाड़ की। इसे लेकर उनका झगड़ा हो गया । समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, लेकिन फिर से मृतक पप्पन पक्ष के लोग उन पर तंज कस रहे थे।
फैसला न करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
दाहा गांव के पप्पन की हत्या का मामला न्यायालय में विचारधीन था और इस मामले में पैरवी मृतक का भाई हारूण पुत्र यासीन कर रहा था। यासीन ने तत्कालीन एसपी शैलेश कुमार पांडेय को शिकायत पर देते हुए बताया था कि वह मुकदमे की पैरवी कर रहा है। आरोपी पक्ष के लगातार फैसले का दबाव बना रहे है। उस जेल से फोन पर मारने की धमकी मिल रही है।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था।
बिनौली रोड पर फैल गई दहशत
बिनौली रोड़ पर रेलवे क्रांसिग पर दिनदहाड़े युवक को हत्या के बाद दहशतजुदा महिलाएं व बच्चे अपने-अपने मकानों की खिड़कियां से झांकती नजर आयी।
घड़ी की दुकान में घुस गया था राशिद
जिस समय बाइक सवार बदमाश राशिद पर गोलिया बरसा रहे थे तो राशिद जान बचाने के लिए घड़ी की दुकान में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर उस पर दो गोलियां चलायी और उसे मौत के घाट उतार दिया।