फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   man murder in baghpat in daytime,rampage started fro molestation

बागपत में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छेड़छाड़ से शुरू हुई रंजिश, खून के बदले किया खून खराबा

Wed, 13 Jan 2021 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Jan 2021 12:15 AM IST
सार

- पप्पन हत्याकांड का बदला लेने के लिए राशिद को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
man murder in baghpat in daytime,rampage started fro molestation
वारदात के बाद मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिनौली रोड पर रेलवे क्रांसिग के पास मंगलवार को दिनदहाड़े युवक राशिद को मौत के घाट उतारने का कारण वर्ष 2018 में दाहा गांव में हुए पप्पन हत्याकांड का बदला लेना है।
विज्ञापन


25 मई 2018 में दाहा गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन पुत्र यासीन की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई थी जबकि हमले में मित्तल, फारूख, आजाद भी घायल हुए थे। इस हत्याकांड में मृतक के पिता यासीन ने यूसुफ, राशिद, हाशिम, कासिम, इरशाद के खिलाफ  दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। गढ़ी कांगरान मार्ग से यूसुफ, राशिद, कासिम, इरशाद व हाशिम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

 
लड़की से छेड़छाड के मामले में समाज के लोगों ने करा दिया था समझौता
 मृतक यासीन उर्फ पप्पन के चचेरे भाई ने यूसुफ  पक्ष की लड़की से छेड़छाड़ की। इसे लेकर उनका झगड़ा हो गया । समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, लेकिन फिर से मृतक पप्पन पक्ष के लोग उन पर तंज कस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला न करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
दाहा गांव के पप्पन की हत्या का मामला न्यायालय में विचारधीन था और इस मामले में पैरवी मृतक का भाई हारूण पुत्र यासीन कर रहा था। यासीन ने तत्कालीन एसपी शैलेश कुमार पांडेय को शिकायत पर देते हुए बताया था कि वह मुकदमे की पैरवी कर रहा है। आरोपी पक्ष के लगातार फैसले का दबाव बना रहे है। उस जेल से फोन पर मारने की धमकी मिल रही है।
 
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। 
 
बिनौली रोड पर फैल गई दहशत
बिनौली रोड़ पर रेलवे क्रांसिग पर दिनदहाड़े युवक को हत्या के बाद दहशतजुदा महिलाएं व बच्चे अपने-अपने मकानों की खिड़कियां से झांकती नजर आयी।
 
घड़ी की दुकान में घुस गया था राशिद
जिस समय बाइक सवार बदमाश राशिद पर गोलिया बरसा रहे थे तो राशिद जान बचाने के लिए घड़ी की दुकान में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर उस पर दो गोलियां चलायी और उसे मौत के घाट उतार दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed