फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man murder in a moving bus in Muzaffarnagar in Daytime, accused absconding

मुजफ्फरनगर: बस में सवार व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

Thu, 26 Nov 2020 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Nov 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
man murder in a moving bus in Muzaffarnagar in Daytime, accused absconding
muzaffarnagar police - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को निजी बस में सवार एक व्यक्ति की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से बस में सवार अन्य यात्रियों में भगदड़ मच गई। वहीं इस सनसनीखेज वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। चालक व परिचालक बस लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी के जश्न में गाइडलाइन का रखें पूरा ध्यान, कहीं बिन बुलाए न पहुंच जाएं वर्दी वाले मेहमान
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी राधेश्याम (65), पुत्र शिवदत्त प्राइवेट बस में सवार होकर मोरना से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। जब बस जट्मुझेडा में रुकी तभी बस में दो युवक चढ़े और सीट पर बैठे राधेश्याम के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से बस यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई ,सभी बस में से उतर कर भाग खड़े हुए। चालक परिचालक बस को लेकर ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी पर पहुंचे और घटना की सूचना दी। पुलिस ने राधेश्याम को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed