यूपी: मेरठ में पति ने सरेआम ली पत्नी की जान, सड़क पर की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक भीड़भाड़ वाले इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने सरेआम पत्नी का गला काट डाला। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
सदर थानाक्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से मौके पर लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मेहताब सिनेमा के पास वसीम और उसकी पत्नी नाहिदा परिवार के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर के समय वसीम ने सरेराह नाहिदा पर चाकू से वार कर दिए और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। वसीम ने पुलिस को बताया कि उसने नाहिदा के साथ लव मैरिज की थी।
सूचना पर एसओ सदर विजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वसीम का कहना है कि उसकी पत्नी का एक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध था जिसके चलते उसने हत्या को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतका नगर निगम पार्षद अकरम शाह की पत्नी की बहन है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि यह जगह भूसा मंडी मछेरान के अंतर्गत आती है। पिछले दिनों इस जगह पर भारी बवाल हुआ था। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/