{"_id":"5fb96fe91836d4100a4712c9","slug":"man-molested-sister-in-law-in-the-name-of-dinner-at-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: होटल में खाना खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर साली से दुष्कर्म, आरोपी जीजा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: होटल में खाना खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर साली से दुष्कर्म, आरोपी जीजा फरार
Sun, 22 Nov 2020 01:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र सैफ नगर निवासी किशोरी को खाना खिलाने के बहाने होटल में ले जाकर मौसेरे जीजा ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
शनिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र सैफनगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने 14 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने गई थी। रास्ते में उसकी मौसी के दामाद गुफरान पुत्र एहसान निवासी सरावा जिला हापुड़ मिला। वह किशोरी को खाना खिलाने के बहाने गढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि खाना खाने के बाद गुफरान ने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया, और होटल में छोड़कर फरार हो गया।
वहीं किशोरी ने बताया कि थाने में शिकायत देने के बाद आरोपी ने फोन पर मुझे और बेटों को जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/