फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man misbehaved a woman entering her house in Meerut

यूपी: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, दी एसिड अटैक की धमकी, थाने में बिलखती रही पीड़िता

Mon, 27 May 2019 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 May 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
man misbehaved a woman entering her house in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक पॉश कालोनी में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि किसी शिकायत की तो चेहरे पर तेजाब डालकर जिंदगी खत्म कर दूंगा। 
विज्ञापन


महिला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। महिला का एक बच्चा है। पीड़िता का आरोप है कि मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उसके साथ नौकरी करता था। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उसके पति से उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर तलाक करा दिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार शादी करने की बात कही तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 25 मई को पीड़िता घर में अकेली थी। युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और तेजाब डालने की धमकी देते हुए कहा कि जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। बाद में पीड़िता की मां घर पहुंची तो युवक ने महिला की मां को भी धमकी दी। आरोपी महिला की ज्वैलरी और पांच हजार रुपये लूटकर ले गया। 

कार्रवाई की जा रही है
इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान सिद्दीकी का कहना है कि तहरीर के  आधार पर जांच में सामने आया कि युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया था। मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बिलखती रही पीड़िता
रविवार को पीड़िता पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। पीड़िता ने पुलिस को चोटों के निशान भी दिखाए। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि युवक ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। कभी तेजाब डालने की धमकी देता है तो कभी वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

अपहृत किशोरी बरामद, बंधक बनाकर दुष्कर्म 
परतापुर क्षेत्र से अपहृत 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने पिलखुवा क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

पुलिस के अनुसार किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी अतुल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। रविवार रात को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। 

इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लेकिन पीड़िता नाबालिग है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जायेंगे। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed