फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man killed his younger brother with an axe and tried to burn the body In Bijnor

UP: बूढ़ी मां की बेबस आंखें बस देखती रहीं कत्ल का नजारा...छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव जलाने की कोशिश

Thu, 10 Jul 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jul 2025 03:32 PM IST
सार

बिजनौर में एक शख्स ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद शव जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शव आग बुझाकर निकाला। वारदात के दौरान बूढ़ी मां बेबस आंखें बस  कत्ल का नजारा देखती रहीं।

विज्ञापन
man killed his younger brother with an axe and tried to burn the body In Bijnor
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के चांदपुर थाना इलाके के गांव भोगपुर में जमीन विवाद में अविवाहित छोटे भाई कमल (48) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी मदन हत्या के बाद शव को खेत में ले गया और उपलों की चिता में जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाकर शव निकाला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार को सुबह 11:30 बजे मदन का अपने छोटे भाई कमल से झगड़ा हुआ। कमल टॉयलेट पर ताला लगाने लगा। तभी मदन ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर कमल की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को बुग्गी में खेत पर ले गया। 
विज्ञापन


उपलों की चिता बनाकर आग लगाकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव निकाला। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे, दोनों के बीच एक महीने से झगड़ा चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के बीच अब कमल शादी करने के लिए कहने लगा। जिस पर आने वाले खर्च के लिए कमल ने अपने हिस्से की कुछ जमीन भी बेचनी चाही। मदन इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण उसने कुल्हाड़ी से कमल की हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक कमल के चाचा भोपाल की तहरीर पर आरोपी भाई मदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

 

बूढ़ी मां की बेबस आंखें बस देखती रहीं कत्ल का नजारा
अविवाहित कमल, भाई मदन और बूढ़ मां और बूढ़े चाचा का एक ही मकान है। जिस वक्त मदन ने छोटे भाई का कत्ल किया, उस वक्त घर में बूढ़ी मां और बुजुर्ग चाचा भी मौजूद रहे लेकिन बुढ़ापे का शरीर होने की वजह से वे बचा भी नहीं पाए। उनकी बेबस आंखों के सामने ही कमल को मौत के घाट उतार दिया गया।
 

एक महीना पहले ही कमल और मदन के पिता की मौत हुई थी, जिनके अंतिम संस्कार और आरिष्टी में पैसा खर्च हुआ। उस खर्च को लेकर भी दोनों भाइयों में विवाद बना रहा। तभी से अब तक दोनों भाई अक्सर झगड़ते। अब बुधवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। साझे के घर में एक ही टॉयलेट है।

 

उक्त टॉयलेट को कमल अपने खर्च से बनवाने की बात करता हुआ ताला लगाने के लिए चला तो तभी पीछे से आकर मदन ने उसकी हत्या कर दी। दोनों भाइयों के हिस्से में आठ आठ बीघा जमीन है। अब कमल अपने हिस्से की जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था। 

 

इस बात को लेकर भी विवाद बना हुआ था। बताया गया कि तीन भाइयों में कमल सबसे छोटा था, इनके भाई की पहले ही मौत हो गई थी। कमल की शादी नहीं हो पाई थी। जबकि हत्यारोपी मदन के बच्चे भी हैं।
 

जलाने का प्रयास किया तो गांव वालों को लगी भनक
हत्या करने के बाद आरोपी भाई कमल के शव को खेत पर ले गया। जहां उपलों का ढेर में शव को रखकर आग लगा दी। यह देख गांव वालों को हत्या किए जाने की भनक लगी। इसके बाद सूचना पर थाना प्रभारी संजय तोमर पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। आरोपी कमल के शव को मौके पर छोड़कर भाग निकला। उधर एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed