{"_id":"5eb94a39cfb003502c181009","slug":"man-injured-in-mutual-conflict-found-corona-positive-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: आपसी संघर्ष में घायल निकला कोरोना पॉजिटिव, युवक में नहीं दिखे थे कोई लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: आपसी संघर्ष में घायल निकला कोरोना पॉजिटिव, युवक में नहीं दिखे थे कोई लक्षण
Mon, 11 May 2020 06:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन दिन पहले झगड़े में घायल होने के बाद सीएचसी पर भर्ती कराए गए युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बताया गया कि युवक में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। वहीं अब उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस घातक होता जा रहा है। मेरठ में जहां 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद संक्रमण के फैलाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बात चिंता का विषय बनी हुई है कि जिन मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे उनकी सैंपल रिपोर्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसा ही एक मामला बागपत जनपद में सोमवार को सामने आया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले के नया गांव हमीदाबाद निवासी युवक को तीन दिन पहले झगड़े में घायल होने के बाद सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। घायल की हालत गंभीर होने के बाद उसे मेरठ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका कोविड टेस्ट भी कराया जिसमें देर रात उसकी सैंपल रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
बताया कि युवक में कोरोना के किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे। हालांकि युवक का मेडिकल कराने वाले चिकित्सक से बात की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग युवक के परिवार के लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुट गया है। नगर निगम की टीम क्षेत्र को सैनिटाइज कर रही है।