फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man in up drive out his Pregnant wife after tripal talaq from home for another women

दूसरी महिला से हुआ प्रेम तो गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला 

Tue, 17 Jul 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 17 Jul 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Man in up drive out his Pregnant wife after tripal talaq from home for another women
तीन तलाक - फोटो : amar ujala

तीन तलाक के दर्द ने एक मेरठ के कैराना में एक गर्भवती महिला को दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया। पति दूसरी महिला को घर में ले आया। पत्नी ने विरोध किया, तो पति ने तीन बार 'तलाक, तलाक, तलाक' कहने के बाद घर से निकाल दिया। विरोध करने पर उसको पीटा और आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पिता की तरफ से कैराना कोतवाली में आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट के बाद घर से निकाला

जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम बाढीमाजरा निवासी हाजी नासिर ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सादमा की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी जुल्फिकार उर्फ जुल्लू के साथ हुई थी। शादी के बाद सादमा ने दो बच्चों को जन्म दिया और अब वह फिर से गर्भवती है। 
विज्ञापन

 
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सादमा अपनी ससुराल में थी। आरोप है कि तभी जुल्फिकार दूसरी महिला को साथ लेकर घर में पहुंचा। सादमा ने दूसरी महिला का विरोध किया। आरोप है कि जुल्फिकार ने सादमा को तीन बार तलाक बोला और कहा कि अब तुम्हारा मेरा कोई रिश्ता नहीं रहा। सादमा ने विरोध किया, तो उसको पीटा गया और घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पति जुल्फिकार उर्फ जुल्लू, सास नूरजहां, भाभी जमशीदा और देवर इरफान निवासी मोहल्ला आलकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed