{"_id":"6723b2073ef6005fd802ca08","slug":"man-had-killed-mohit-on-suspicion-of-having-an-illicit-relationship-with-his-wife-in-meerut-2024-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरी पत्नी के साथ मोहित के संबंध थे!' इसलिए उसे मार डाला; पप्पू का चौंकाने वाला कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरी पत्नी के साथ मोहित के संबंध थे!' इसलिए उसे मार डाला; पप्पू का चौंकाने वाला कबूलनामा
Thu, 31 Oct 2024 10:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:08 PM IST
सार
मेरठ में हुई मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार किया है। पप्पू ने बताया कि उसने पत्नी से संबंध के शक में मोहित की हत्या की थी।
विज्ञापन
man had killed Mohit
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सरधना थाना इलाके के गांव रार्धना में हुई मोहित की हत्या का खुलासा हो गया है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में पप्पू उर्फ शक्ति ने अपने भाई राजकरण के साथ मिलकर मोहित की हत्या की थी।
आरोपी ने ईंट से वार कर मोहित को मार डाला था। पुलिस ने मुख्यारोपी पप्पू उर्फ शक्ति को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद कर ली है। राजकरण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सोमवार रात गांव रार्धना निवासी मोहित की हत्या कर दी गई थी। मोहित का शव गांव के ही एक प्लॉट में मिला था। इस मामले में मोहित के पिता ने गांव के ही पप्पू उर्फ शक्ति और राजकरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पप्पू उर्फ शक्ति ने बताया कि उसे शक था कि मोहित के उसकी पत्नी से संबंध हैं। इसका वह कई बार विरोध कर चुका था। मंगलवार दोपहर जब पप्पू उर्फ शक्ति घर पहुंचा तो मोहित वहां मौजूद था।

इससे उसका शक और बढ़ गया। आरोपी ने मोहित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मोहित का शव ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेटकर घर में ही रख लिया।
पुलिस का कहना है कि रात होने पर आरोपी ने राजकरण के साथ मिलकर मोहित के शव को पास के खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने शक्ति की निशानदेही पर मोहित का मोबाइल और चप्पल भी बरामद की हैं।
सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।