फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man found dead in shamli up, Police investigating

यूपी: शामली में सड़क किनारे पड़ा मिला बीस वर्षीय युवक का शव, पीटकर हत्या किए जाने की आशंका

Tue, 12 May 2020 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
man found dead in shamli up, Police investigating
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार सुबह कैराना थानाक्षेत्र में एक बीस वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैराना थानाक्षेत्र में बच्चाखेड़ी गांव के नजदीक तीतरवाड़ा रोड पर सुबह सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवक की पीटकर हत्या की गई है। मृतक की उम्र करीब 20 साल लग रही है। युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक का एक हाथ मुड़ा हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed