फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man forgets his true nature due to illusion: Bharadwaj

माया के कारण मनुष्य वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है : भारद्वाज

Sun, 07 Jun 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Man forgets his true nature due to illusion: Bharadwaj
औघड़नाथ मंदिर में चल रही श्री राधे पुराण कथा महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी हुए शामिल
- नमामि राधे ट्रस्ट मोदीनगर के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नमामि राधे ट्रस्ट मोदीनगर के तत्वावधान में औघड़नाथ मंदिर में चल रही श्री राधे पुराण कथा महोत्सव के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा व्यास गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कथा व्यास ने कण्व ऋषि को प्राप्त हुए परम ब्रह्म श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दिव्य दर्शन की कथा का वर्णन किया। उन्होंने हुए कहा कि माया के प्रभाव से मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है। कई बार परम सत्य से साक्षात होने पर भी उसे पहचान नहीं पाता।
विज्ञापन

कथा के क्रम में भगवान श्रीकृष्ण का वृषभानु महाराज एवं माता कीर्ति द्वारा वरण किए जाने का अत्यंत मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। कथा में मुख्य यजमान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और डॉ. मधु वाजपेयी रहीं। अनिल शर्मा एवं दीपा शर्मा ने भी यजमान के रूप में पूजन किया। इस अवसर पर विवेक वाजपेयी, अंकित गुप्ता, नीरज राठौर, विशाल कनौजिया, आलोक रस्तोगी, संजय जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed