फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man enters furniture dealer's house, steals gold chain from mother

Meerut News: फर्नीचर कारोबारी के घर में घुसकर मां से सोने की चेन लूटी

Mon, 10 Nov 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Man enters furniture dealer's house, steals gold chain from mother
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी पंजाबीपुरा में एक बदमाश घर में घुसकर फर्नीचर कारोबारी शाश्वत जैन की मां रीना से सोने की चेन लूटकर भाग गया। लोगों ने पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं आ सका। टीपीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी भागते हुए सीसीटीवी में दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

शाश्वत जैन ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे उनकी मां रीना मकान के बाहरी परिसर में थीं। परिवार के बाकी सदस्य अंदर मकान में थे। इसी दौरान एक बदमाश वहां आया। उनकी मां रीना देवी से कहा कि वह टंकी की सफाई करता है। अगर आप चाहें तो टंकी की सफाई करा सकती हैं। रीना ने कहा कि फिलहाल मकान के बाहरी परिसर में नालियों की सफाई कर दो। सफाई करने के बहाने वह मकान के अंदर घुसा और मौका पाकर रीना के गले से सोने की सेन लूट कर भागने लगा। रीना ने शोर मचाया तो परिवार वाले कमरे से दौड़कर बाहर आए। वे शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागे मगर वह हाथ नहीं लग सका। बाद में डायल 112 पर सूचना दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed