फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man divorced her bride at Suhag Sage because of her black colour

सुहाग सेज पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही दे दिया तलाक

Thu, 09 Mar 2017 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बड़ौत (बागपत)
अमर उजाला ब्यूरो, बड़ौत (बागपत) Updated Thu, 09 Mar 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
man divorced her bride at Suhag Sage because of her black colour
दुल्हन का काला रंग देख दिया तलाक - फोटो : Demo Pic
पहले खुशी-खुशी कुबूल नामा पढ़ा गया। बारातियों और घरातियों ने खुशियां मनाई। बधाइयां दी गई। सामाजिक तौर-तरीके पूरे हुए। नई नवेली दुल्हन देखने शौहर सुहाग कक्ष में पहुंचा। सेज पर बैठी दुल्हन का घूंघट हटते ही दूल्हे का पारा चढ़ गया। दुल्हन का रंग काला था। दूल्हा तीन बार तलाक बोलकर बाहर निकल गया। पंचायतें हुई, लेकिन रिश्ता नहीं जुड़ सका।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को बड़ौत से बारात मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले में गई थी। बारातियों ने दावतें उड़ाई तो घरातियों ने भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। दुल्हन विदा होकर बड़ौत पहुंच गई, लेकिन मंगलवार की रात में यह रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। सुहाग कक्ष में सेज पर बैठी दुल्हन का घूंघट हटते ही दूल्हा बिगड़ गया। शौहर ने अपनी नई नवेली बीवी को काला कहा। आरोप लगाया कि उसका निकाह किसी दूसरी लड़की के साथ होना था। दुल्हन रोने लगी, लेकिन दूल्हा नहीं पसीजा। गुस्से में दूल्हा तलाक तलाक तलाक कहते हुए सुहाग कक्ष से निकल आया और परिवार को इकट्ठा कर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


मामला बढ़ा तो रात में ही दुल्हन के परिवार को सूचना दी । दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों की पंचायत शुरू हुई। परिजनों ने रात भर दूल्हे को समझाने के प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माना। दिन निकलते निकलते दोनों पक्ष इस रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ने पर सहमत हो गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे को सामान लौटा दिया। दुल्हन अपनी ससुराल से मायके लौट गई। बुधवार को यह मामला शहर में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed