फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Road Accident School bus blown up due to truck collision in fog

Shamli Road Accident: कोहरे में ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़े, पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 10 Nov 2022 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Nov 2022 10:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सड़क हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। 

विज्ञापन
Shamli Road Accident School bus blown up due to truck collision in fog
हादसे में स्कूल बस के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में पानीपत-खटीमा हाईवे पर फतेहपुर गांव के सामने गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन

संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल की बस के चालक और परिचालक बृहस्पतिवार सुबह बच्चों और स्टाफ को ले जाने के लिए फतेहपुर गांव से निकले थे। फतेहपुर लिंक मार्ग से हाईवे पर चढ़ते ही शामली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चालक-परिचालक गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक-परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है। 

स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बस की हालत देखकर सभी का कहना था कि यदि इसमें बच्चे सवार होते तो भयावह हादसा हो सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed