फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man beaten to death in kharkhauda Meerut

यूपी: मेरठ में युवक की डंडो से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

Thu, 13 Jun 2019 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jun 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
man beaten to death in  kharkhauda Meerut
मृतक विष्णु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे खरखौदा थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इलाके के बाहरी छोर पर युवक का खून से लथपथ शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खरखौदा कस्बा निवासी विष्णु (35) पुत्र वीरू अहेरिया बुधवार दोपहर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह परिजनों द्वारा तलाश करने पर रेलवे स्टेशन के पास विष्णु का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

युवक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार मौके पर कोल्डड्रिंक व शराब की बोतल, युवक की चप्पलें, और उसकी टीशर्ट मिली है। वहीं घटना स्थल पर खून से सने डंडे भी पड़े मिले, जिनसे आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के बाद इन्हीं डंडो से युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

सीओ किठौर, आलोक कुमार सिंह के अनुसार युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की तहरीर के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed