यूपी: मेरठ में युवक की डंडो से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे खरखौदा थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इलाके के बाहरी छोर पर युवक का खून से लथपथ शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
खरखौदा कस्बा निवासी विष्णु (35) पुत्र वीरू अहेरिया बुधवार दोपहर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह परिजनों द्वारा तलाश करने पर रेलवे स्टेशन के पास विष्णु का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
युवक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार मौके पर कोल्डड्रिंक व शराब की बोतल, युवक की चप्पलें, और उसकी टीशर्ट मिली है। वहीं घटना स्थल पर खून से सने डंडे भी पड़े मिले, जिनसे आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के बाद इन्हीं डंडो से युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
सीओ किठौर, आलोक कुमार सिंह के अनुसार युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की तहरीर के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।