{"_id":"5f2673cb8ebc3e9f641e9d00","slug":"man-beaten-to-death-in-brahmpuri-in-meerut-in-doubt-of-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के ब्रहम्पुरी में युवक की चोरी के शक में पीटकर हत्या, चार हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के ब्रहम्पुरी में युवक की चोरी के शक में पीटकर हत्या, चार हिरासत में
Sun, 02 Aug 2020 01:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था जिसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में एक संदिग्ध युवक शनिवार देर रात एक मकान में घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसपी सिटी डाॅ अखिलेश नारायण ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक के पास के कुछ मोबाइल बरामद हुए हैं। हालांकि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन