फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man beaten to death in bijnor

बिजनौर: अश्लील संदेश भेजने के विरोध पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2019 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Aug 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Man beaten to death in bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के बिजनौर में अश्लील मैसेज भेजने का विरोध करने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य पांच आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेरकोट थानाक्षेत्र के गांव मंधौर में व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक युवक की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक सलीम (18)  गांव के ही निजामुद्दीन का पुत्र था। 
विज्ञापन


निजामुद्दीन गांव में ही साइकिल सुधारने का काम करता है। शनिवार की देर शाम निजामुद्दीन दुकान बंद कर घर आ गए तो उन्हें याद आया कि वह अपनी दवा दुकान पर छोड़ आए है। उन्होंने सलीम को दुकान से दवा लेने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से लौटते समय सलीम को रास्ते में मोईनुउद्दीन मिल गया। वह पिछले कई दिनों से सलीम को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। 

मोईनुउद्दीन और उसके तहेरे चचेरे भाइयों फईम, नईम, यामीन, शमसुद्दीन, वसीम, तहसीन ने सलीम को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके बेहोश हो जाने पर ये लोग फरार हो गए। परिजनों ने सलीम को धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोईनुद्दीन और फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed