{"_id":"5d58ff7e8ebc3e89643be83c","slug":"man-beaten-on-specially-abled-boy-conversion-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में धर्म परिवर्तन को लेकर बखेड़ा, दिव्यांग को बहला फुसालकर ले जाने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में धर्म परिवर्तन को लेकर बखेड़ा, दिव्यांग को बहला फुसालकर ले जाने का आरोप, हंगामा
Sun, 18 Aug 2019 01:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन को लेकर बखेड़ा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ धर्म परिवर्तन के लिए एक दिव्यांग को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने बंधक बनाकर पीट दिया। मेडिकल पुलिस ने मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार शेरगढ़ी निवासी एक युवक ने छह माह पूर्व देहरादून में धर्मपरिवर्तन करा लिया था। वह फिलहाल चंडीगढ़ में एक धार्मिक स्थल में रहने लगा। आसपड़ोस के लोगों का आरोप है कि युवक के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी धर्मपरिवर्तन कर लिया। शनिवार को आरोपी युवक शेरगढ़ी पहुंचा और स्थानीय दिव्यांग युवक से चंडीगढ़ साथ चलने की बात कही।
कहा कि वहां एक धार्मिक स्थल में इलाज कराया जाएगा। वहां पैसे की भी कोई कमी नहीं है। दिव्यांग आरोपी युवक के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार हो गया। इस बीच आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने आरोपी युवक को पीटकर बंधक बना लिया। सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता शंभू, आशीष त्यागी, देवेंद्र, हर्ष ठाकुर, ईशु भड़ाना, अभिषेक भाटी, सागर आदि भी पहुंच गए।

भाजपा समर्थकों ने कहा कि एक परिवार लगातार लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा है। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस के सामने हंगामा कर दिया कि चंडीगढ़ में रहने वाले युवक पर भी कार्रवाई की जाए। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई। वहीं पुलिस ने दिव्यांग को भी थाने में बुलाया।
इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई। आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है। धर्म परिवर्तन का मामला फिलहाल सामने नहीं आया है। दिव्यांग अपनी मर्जी से जा चंडीगढ़ जा रहा था।
इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई। आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है। धर्म परिवर्तन का मामला फिलहाल सामने नहीं आया है। दिव्यांग अपनी मर्जी से जा चंडीगढ़ जा रहा था।