फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man beaten her wife and gave triple talaq in bijnor District

बिजनौर: पति पर लगाया मारपीट कर तलाक देने का आरोप, पुलिस में दी तहरीर

Mon, 13 Jul 2020 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
man beaten her wife and gave triple talaq in bijnor District
triple talaq - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव नबाबपुरा कादराबाद निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में पति सहित सास-ससुर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


तलाक पीड़ित शमा परवीन ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसके निकाह के बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले किसी न किसी बात पर उसके साथ मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर घर से निकल जाने को कहा। लेकिन वह घर से नहीं निकली। ससुराल वालों ने रात में दोबारा जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बच्चों के जागने पर ससुराल वाले उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने पति पर अन्य औरतों से संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही पति और सास-ससुर से अपनी जान का खतरा भी बताया है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed