फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for smuggling illegal weapons under the guise of mobile repairing

Meerut News: मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में करता था अवैध हथियारों की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for smuggling illegal weapons under the guise of mobile repairing
नोट: यह खबर मवाना से भी आई है, उसे निरस्त करा दें
विज्ञापन

-----------------
- पुलिस ने भारी मात्रा में आरोपी के पास से हथियार बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंंगलवार को चेकिंग के दौरान हथियार तस्कर बिसौला थाना इंचौली निवासी मुजम्मिल को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया। आरोपी की मवाना में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। आरोपी दुकान की आड़ में चार महीने से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। आरोपी के पास से पुलिस को सात तमंचे, एक पिस्टल व 37 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मवाना पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कस्बे में आरोपी मुजम्मिल की मोबाइल की दुकान है। मगर आरोपी दुकान से अवैध हथियारों की तस्करी करता है। मंगलवार को पुलिस कस्बा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार युवक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। मगर पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। युवक की चेकिंग के दौरान पुलिस को 32 बोर की एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुकान से खर्चा नहीं चल रहा था। शौक पूरा करने के लिए वह हथियार की तस्करी करने लगा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 315 व 312 बोर के सात तमंचे बरामद किए। पुलिस को आरोपी के पास से 37 कारतूस भी मिले। आरोपी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। एसपी देहात का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- छह हजार में तमंचा व 12 हजार में खरीद रहा था पिस्टल
पुलिस पूछताछ में आरोपी मुजम्मिल ने बताया कि चार महीने पूर्व उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। इसके बाद उसने अवैध हथियार का काम शुरू कर दिया था। आरोपी छह हजार में तमंचा व 12 हजार में पिस्टल खरीदता था। वह आसपास के राज्यों में हथियारों को दोगुना दाम में बेचता था। पुलिस अवैध हथियार खरीदने व आरोपी को हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed