फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for appearing in exam in place of aunt's son

Meerut News: बुआ के बेटे के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 09:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 24 Feb 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for appearing in exam in place of aunt's son
महावीर शिक्षा सदन में बुआ के बेटे की जगह पेपर दे रहा था, फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महावीर शिक्षा सदन इंटर काॅलेज में बुआ के बेटे के स्थान पर हाईस्कूल परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी
लोहियानगर निवासी रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे रोड पुलिस ने उसका आधार कार्ड और प्रवेश पत्र भी बरामद किया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे रोड जैन नगर स्थित परीक्षा केंद्र महावीर शिक्षा सदन इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की परीक्षा में हापुड़ निवासी एक परीक्षार्थी के स्थान पर कांच का पुल अहमद नगर लोहियानगर निवासी रेहान पेपर दे रहा था। कक्ष निरीक्षक धीरज शर्मा और जीवन तोमर ने उसे पकड़ लिया।

प्रधानाचार्य की तहरीर पर थाना रेलवे रोड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य परीक्षार्थी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed