फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man accused of trying to rape child, slain shoes in panchayat, arrests accused

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत में मारे जूते, आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Man accused of trying to rape child, slain shoes in panchayat, arrests accused
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत में मारे जूते, आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी वृद्ध द्वारा 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष अलग-अलग जाति से होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने आरोपी को जूते मारकर गांव से निकालने का फरमान सुनाया। पीड़िता के परिजनों के साथ पंचों ने दुष्कर्म के आरोपी पर जमकर जूते मारे, जिसके बाद आरोपी ने सोमवार रात ही गांव छोड़ दिया। वहीं, मंगलवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरधना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को अकेला देख उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच पड़ोसी युवकों ने मकान की छत से मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। दोपहर में मामला गांव में आग की तरह फैल गया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से घटना की शिकायत की तो उन्होेंने उन्हें उल्टे उन्हें ही धमका दिया। जिससे गांव में दोनों जाति के लोगों के बीच तनाव बन गया। नव निर्वाचित प्रधान ने दोनों पक्षों से बातचीत की।
विज्ञापन

सोमवार रात मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने आरोपी की इस करतूत पर उसे जूते मारकर गांव से निकालने का फरमान सुनाया। किशोरी के परिजनों के साथ पंचों ने वृद्ध को जूते मारकर गांव से बाहर निकाल दिया। मंगलवार शाम मामला जानकारी में आने पर पुलिस भी सतर्क हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed