फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man accused of sexually assaulting teenager sent to jail

Meerut News: रेवाड़ी हरियाणा के लिए.... किशोरी के साथ यौन शोषण का आरोपी जेल भेजा

Sun, 16 Nov 2025 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Man accused of sexually assaulting teenager sent to jail
सरूरपुर। किशोरी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी। पुलिस
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विकास निवासी गांव गोटका को पुलिस ने हरियाणा के जिला रेवाड़ी कस्बा धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 16 अक्तूबर को आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस एक माह से आरोपी की तलाश में थी। रविवार को आरोपी की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed