फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mall and restorents will open tody

आज से खुलेंगे मॉल, रेस्टोरेंट होंगे गुलजार

Mon, 21 Jun 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
mall and restorents will open tody
आज से खुलेंगे मॉल, रेस्टोरेंट होंगे गुलजार
विज्ञापन

मेरठ। शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से होटल, रेस्टोरेंट और मॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। डीएम के. बालाजी ने यह आदेश जारी कर दिया। अभी थिएटर खोलने की अनुमति नहीं हैं। मॉल में लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे और फूड कोर्ट में बैठकर फास्ट फूड का आनंद ले पाएंगे। रविवार को पीवीएस और शॉप्रिक्स मॉल में साफ सफाई की गई। पीवीएस मॉल में सफाई के दौरान कुछ बच्चे भी पहुंच गए। उन्होंने वहां जमकर सेल्फी लीं। बाजार भी अब सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे।
शॉप्रिक्स मॉल के मैनेजर रोविश त्यागी ने बताया कि सोमवार से दो जगह से प्रवेश होगा। सैनिटाइजेशन के बाद बिना मास्क किसी को नहीं आने दिया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर जानकारी के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन कराने वाले स्टाफ को ही मॉल में काम करने की अनुमति दी गई है। थिएटर नहीं खुलेंगे पर फूड कोर्ट, बिग बाजार, ब्रांड शोरूम, इलेक्ट्रानिक्स और गार्मेंट के लगभग 22 स्टोर पूरी सुरक्षा और सावधानियों के साथ खुलेंगे।
विज्ञापन

शास्त्री नगर पीवीएस के मॉल मैनेजर सचिन कुमार ने बताया कि संपूर्ण मॉल को दोबारा सैनिटाइज किया गया है। टाटा बेस्ट-5, पैंटालून, उडवी डोसा, मैकडोनाल्ड, डिस्कवरी स्टोर, पिज्जा हट सहित सभी स्टोर खोले जाएंगे। मॉल का समय सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। गेम जोन को भी खुलेगा। सभी कर्मचारी मास्क और ग्लब्ज का प्रयोग करेंगे। कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों के अनुरूप मिलेगा प्रवेश
कोरोना कर्फ्यू से राहत के बाद संपूर्ण बाजार खुल गए थे, लेकिन होटल और रेस्टोरेंट को सिर्फ होम डिलीवरी तक सीमित रखा गया। अब कुछ कारोबार हो सकेगा। हालांकि कोविड नियमों के अनुरूप ही प्रवेश दिया जाएगा। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि सफाई कार्य पूरा हो गया है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। होटल ब्रावुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि मेहमानों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
बाजार का समय बढ़ने से मिलेगी राहत
सुहाने मौसम में लोग अब रात नौ बजे तक शॉपिंग कर सकेंगे। व्यापारियों का मानना था कि दोपहर में गर्मी होने के कारण लोग बाजार में नहीं आ रहे हैं। खरीदारी का सही समय शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक होता है।

अब छह दिन खोले जाने चाहिए बाजार
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की गूगल मीट के माध्यम से प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि शनिवार और रविवार को ही खरीदारी होती है, लेकिन इन्हीं दो दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि बाजारों को सोमवार की साप्ताहिक बंदी के अलावा सभी दिन खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। बिजली बिल जमा नहीं होने परदो महीने तक कोई कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। रजनीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निमेष अग्रवाल, प्रदीप गंगा, राधेश्याम अग्रवाल और विजय मान बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed