{"_id":"684ddcd0b1edd4cb0e0a8354","slug":"make-yoga-a-part-of-your-lifestyle-prof-sangeeta-shukla-meerut-news-c-72-1-mrt1063-135282-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : प्रो. संगीता शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : प्रो. संगीता शुक्ला
विज्ञापन
सीसीएसयू में हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में शनिवार को रोग निवारण में योग- वैज्ञानिक शोध विषय पर आधारित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. नीलू जैन गुप्ता, प्रो. कृष्णकांत शर्मा और प्रो. राकेश शर्मा ने किया। शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागियों का शरीर वसा प्रतिशत, मांसपेशी प्रतिशत, बीएमआई, शरीर की आयु, आराम चयापचय, रक्तचाप, रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल आदि की वैज्ञानिक जांच की गई। विशेषज्ञों ने योग के नियमित अभ्यास से स्वास्थ्य सुधार पर शोध-आधारित मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिदिन निशुल्क योगशाला कार्यक्रम संचालित हो रहा है। छात्र, शोधार्थी और शिक्षक नियमित योग कर लाभान्वित हो रहे हैं। योग सेतु जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम वैश्विक समाज को जोड़ने में भी सहभागी हैं। उन्होंने आगामी 15 से 21 जून तक चलने वाले विशेष योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता ने कहा हमारी संस्कृति में योग आत्मा और शरीर के संतुलन का विज्ञान है।