फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make sugarcane payment to farmers every month: Commissioner

हर माह करें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान : कमिश्नर

Thu, 24 Apr 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Make sugarcane payment to farmers every month: Commissioner
मेरठ। कार्य योजना के मुताबिक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने और टैगिंग में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किनौनी, सिंभावली, ब्रजनाथपुर, मलकपुर, मोदीनगर और बुलंदशहर चीनी मिलों के अवशेष गन्ना मूल्य एवं अंशदान का शत प्रतिशत समय से भुगतान करें। यह निर्देश कमिश्नर हृर्षिकेश भास्कर यशोद ने आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला गन्ना अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि चीनी मिलों द्वारा टैगिंग का अनुपालन नहीं किया जाता है तो संबंधित चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्र में कटौती करने का प्रस्ताव चीनी मिल आयुक्त लखनऊ को भेजा जाएगा। उन्होंने वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत सभी बकाएदार चीनी मिल के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि मिल प्रतिनिधि गन्ना कृषकों के बकाया गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान शीघ्र करें। चीनी मिलों पर पिछले पेराई सत्रों से चले आ रहे बकाए को खत्म करें।
विज्ञापन


उन्होंने चीनी मिलों द्वारा अप्रैल, मई, जून के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की। इसमें चीनी मिलों ने 23 अप्रैल तक चीनी मिलों द्वारा किए गए भुगतान का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त ने वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य, चीनी मिलों की गन्ना खरीद, पेराई, चीनी उत्पादन व रिकवरी की स्थिति भी जानी। बैठक में मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद एवं बुलंदशहर के जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed