फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make 'Mission Shakti' your priority Policeman

सुरक्षा का भाव से बढ़ेंगी बेटियां,' मिशन शक्ति' को बना लें अपनी प्राथमिकता: कमिश्नर

Tue, 20 Oct 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Make 'Mission Shakti' your priority Policeman
मेरठ। पुलिस लाइन में सोमवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान का शुभारंभ एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने किया। एडीजी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी मिशन शक्ति को अपनी प्राथमिकता बना लें। मिशन शक्ति अभियान को सात दिन के बाद भी मेरठ जोन के जनपदों में जारी रखेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी रेंज प्रवीण कुमार, डीएम के बालाजी, एसएसपी अजय साहनी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने कहा कि बहन बेटियां को आगे बढ़ाने का दायित्व हमारे कंधों पर है। जिस तरह हमें माता पिता ने पढ़ा लिखा कर व सुरक्षा का भाव देखकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज हमें भी समाज में बहन बेटियों को सुरक्षा का भाव देना होगा। हमें संकल्प लेना है कि बहन बेटियों की समस्याओं को निपटाना हमारी पहली प्राथमिकता होगा। महिलाओं से जुड़े अपराध, सुरक्षा, गोपनीयता और सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उन्हें बताना होगा।
विज्ञापन

आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत 30 थानों की एंटी रोमियो स्क्वॉयड की 60 महिला आरक्षियों को बॉडी वार्न कैमरा पारदर्शिता एवं अच्छी कार्रवाई करने के लिए दिया गया। डीएम और एसएसपी ने भी मिशन शक्ति को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद यातायात पुलिस के दो प्रचार वाहनों को महिलाओं से जुड़े कानून व कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा प्रत्येक चौराहे पर दो महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है और दो शक्ति मोबाइल को भी रवाना किया गया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि यातायात पुलिस की 10 ट्रैफिक ऐंजल यानि 20 महिला आरक्षी को भीड़भाड़ वाले चौराहे, बाजार, स्कूल, कॉलेज के आसपास तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed