फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Makar Sankranti festival becomes two-day festival due to special astronomical coincidence

Meerut News: विशेष खगोलीय महासंयोग से दो दिवसीय बना मकर संक्रांति पर्व

Thu, 15 Jan 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival becomes two-day festival due to special astronomical coincidence
आज मकर संक्रांति पर्व की संध्या पर किला रोड व्यापारियों द्वारा जय श्री राम के जयघोष के खिचड़ी व
सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मेरठ में इस बार मकर संक्रांति का पर्व विशेष खगोलीय संयोग के कारण दो दिवसीय बन गया। एकादशी और संक्रांति के महासंयोग ने 14 और 15 जनवरी को संयुक्त आयोजन का मार्ग प्रशस्त किया। धर्मशास्त्रों के अनुसार इस योग में किए गए यज्ञ, हवन और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मंदिरों और कथा स्थलों पर विधि-विधान से पूजन, कथा समापन और हवन के साथ पूर्ण आहुति दी गई। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ, वहीं परंपरा के अनुसार एकादशी के कारण खिचड़ी वितरण स्थगित किया गया। बृहस्पतिवार को प्रातःकाल मंदिरों में खिचड़ी वितरण के साथ पूर्ण आहुति दी जाएगी। शहर में हजारी की प्याऊ स्थित श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर सांइ मंदिर में एकादशी और मकर संक्रांति पर्व पूजन कार्यक्रम हुए। श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। पुजारी मुकेश पांडेय ने दोनों पर्व का महत्व बताया। संकीर्तन और भजन संध्या के बाद महाआरती हुई। भक्तों को पौधे वितरित किए गए। समाजसेवी अनिल गोयल ने मकर संक्रांति और एकादशी के संयोग के विषय में भक्तों को बताया। बताया कि वर्तमान युग में प्रभु की प्राप्ति के लिए सच्ची श्रद्धा की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर शोभा त्यागी, रतनलाल, सुनील गोयल, प्रवीण गुप्ता, रवि आदि रहे।
विज्ञापन

- मकर संक्रांति पर 31 कुंडीय यज्ञ का समापन
- सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में 6 जनवरी से आयोजित 31 कुंडीय यज्ञ का समापन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए हवन हुआ। पूर्ण आहुति में गोला, लोंग, पान, सुपारी, 100 ग्राम कमल गट्टे, कलावे का गोला आदि से आहूति दी गई। महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज के सानिध्य में विधि विधान से पूजन और अन्य अनुष्ठान हुए। आचार्य विष्णु दत्त ने हवन कराया। इस अवसर पर मुक्ता चौधरी, विवेक वाजपेयी, अनुज सककेसना, विपिन गोयल, मनीष मित्तल, विघ्नेश्वर शर्मा, हिमांशु, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दशावतार मंदिर में हवन के साथ पूर्ण आहुति
- गढ़ रोड स्थित दशावतार भगवान परशुराम मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नव निर्मित परशुराम यज्ञशाला का उद्घाटन महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ सभी कामनाओं की पूर्ति करता हैं। यज्ञ देवताओं का पोषण करते हैं और मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।अनंतानंद सरस्वती ने भगवान के 24 अवतार का वर्णन किया। प्रवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि गायत्री ज्ञान मंदिर द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। पूजन एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉ. हरिश चंद्र शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, मनोज अग्रवाल, सुभाष शर्मा, कन्हैया शर्मा, मधुमय शर्मा, चेतन शर्मा, डॉ. निर्मला शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed