{"_id":"68b32d874ba66ff61f059c20","slug":"major-dhyan-chands-birth-anniversary-celebrated-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109931-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई
Sat, 30 Aug 2025 10:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को खेल और फिटनेस के प्रति बढ़ावा देना व एकजुट करना है। शिक्षिकाओं व छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता, फिटनेस वार्ता, इंडोर गेम्स बैडमिंटन, कबड्डी, खो खो, म्यूजिकल चेयर, लूडो आदि पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य आशा भारती ने पुरस्कृत किया और स्वास्थ्य व खेलों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर संगीता जैन, ऋतु रस्तोगी, कविता रस्तोगी, पूजा सिंह ,आशा रानी ,विनय कुमारी ,मंजू रानी ,अनिता कुमारी ,वंदना सिंह, चंद्रप्रभा, स्वीटी गौतम, अंतिमा व दीपा मौर्य आदि सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन