फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Majlis continues in the memory of Hazrat Imam Hussain

रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मजलिसों का दौर जारी

Tue, 26 Sep 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 26 Sep 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Majlis continues in the memory of Hazrat Imam Hussain
पूर्वा फैयाज अली से निकाला गया मुहर्रम का जुलूस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में रसूल हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं शोहदाए कर्बला की याद में महानगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिया समुदाय द्वारा जुलूसों और मजलिसों का दौर जारी रहा। इसी क्रम में मुहर्रम की चार तारीख सोमवार को रात्रि में हुसैनाबाद पुर्वा फैय्याज अली स्थित डॉ. इकबाल हुसैन सफवी के अजाखाने से जुलूस-ए-अलम हजरत अब्बास अलहाज सैय्यद शाह अब्बास सफवी के संयोजन में बड़ी अकीदत एवं गमगीन माहौल में बरामद हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले यहां आयोजित मजलिस में मजहर अब्बास आब्दी ने सोजख्वानी की और प्रो. मौलाना हामिद हुसैन ने कर्बला का वाकया बयान करते हुए हजरत इमाम हुसैन की फौज के सिपेहसालार हजरत अब्बास की वफादारी और शहादत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि दुनिया में उनकी वफादारी और शुजाअत की मिसाल नहीं मिलती। यह सुनकर हुसैनी सोगवारों की आंखों से आंसू बहने लगे। मजलिस के बाद जब अलम-ए-मुबारक बरामद हुआ तो सोगवारों ने उसकी जियारत की। इस दौरान अंजुमन इमामिया के वाजिद अली, मीसम रविश, दस्ताये हुसैनी अंजुमन के इरफान हुसैन, गिजाल, असगर और तंजीम-ए-अब्बास के अतीक उल हसनैन नकवी, सफदर हिन्दुस्तानी ने अपने साथियों के साथ नौहे पढ़कर शोहदाए कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करते हुए हुसैनियत का पैगाम दिया। जुलूस में अलम-ए-हजरत अब्बास को मासको से आए मीसम अब्बास उठाए हुए थे। जुलूस नगर निगम रोड से घंटा घर होता हुआ मनसबिया इमामबाड़े से रात्रि में छोटी कर्बला चौड़ा कुआं पहुंचा। जुलूस में हाजी जाफर अब्बास, अली हैदर रिजवी, खुर्रम अब्बास, हसन हैदर रिजवी, अरफात हैदर, तारिक अब्बास, हाजी शमशाद अली जैदी, सरदार हुसैन, बाकर रजा, फजल हसनैन जैदी आदि बड़ी तादाद में हुसैनी सोगवार शामिल रहे।

विज्ञापन

जैदी फार्म में सोगवारों ने किया मातम

Majlis continues in the memory of Hazrat Imam Hussain
मुहर्रम का जुलूस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जैदी फार्म स्थित हाजी अफजाल मेंहदी के अजाखाने से जुलूस-ए-अलम बरामद होकर इमामबारगाह इश्तियाक हुसैन पहुंचा। जिसमें फौजे हुसैनी जैदी फार्म, मेहमान अंजुमन मेमन सादात के नौहेख्वानों ने नौहे पढ़े और हुसैनी सोगवारों ने मातमपुरसी की। इसी के साथ-साथ शहर क्षेत्र के सभी इमामबारगाहों एवं अजाखानों में मजलिसों का दौर जारी रहा। मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि आज मंगलवार को इमामबाड़ा मोहम्मद अली बुढ़ाना गेट से जुलजनाह का जुलूस सायं छह बजे प्रारंभ होगा। 

जाहिदियान में हुई ख्वातीन की मजलिस  
सोमवार को पूरे दिन जाहिदियान इमामबारगाह एवं अजाखानों में ख्वातीन की मजलिस में शोहदाए कर्बला को याद किया गया। मुहर्रम कमेटी के संगठन मंत्री हाजी शमशाद अली जैदी ने बताया कि सबसे पहले इमामबारगाह जाहिदियान में ख्वातीन की मजलिस का अहतिमाम किया गया। इसके बाद यहां कनीज जैहरा के अजाखाने में आयोजित मजलिस को रूबीना जैदी ने खिताब किया। गेसुए जैनब ने सोजख्वानी की। मजलिस के बाद यहां से अलम-ए-मुबारक बरामद हुआ। हसन अली जैदी के अजाखाने में मजलिस को सुहालेहा जैदी ने कर्बला का वाक्या बयान किया यहां नौहेख्वानी सोनिया जैदी, उजमा नकवी, हादिया जैदी ने की। इसी के साथ-साथ नायाब बेगम व शाने हसन के अजाखानों में भी ख्वातीन की मजलिस हुई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed