{"_id":"61be41feb6e9f6467e4a8253","slug":"mairathan-run-from-kailash-prakash-stadium-today-meerut-news-mrt5697019137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगी मैराथन, मुक्केबाज विजेंद्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगी मैराथन, मुक्केबाज विजेंद्र होंगे शामिल
विज्ञापन
आज स्टेडियम से शुरू होगी मैराथन, मुक्केबाज विजेंद्र होंगे शामिल
मेरठ। विधानसभा चुनावों में महिलाओं और बालिकाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस मैराथन का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह नौ बजे मैराथन शुरू होगी। पांच किमी की दौड़ में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, मिस इंडिया 2020 रनरअप मान्या सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के आह्वान के साथ दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि पांच किलोमीटर की बालिकाओं/महिलाओं की मैराथन स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ से शुरू होकर, एसएसपी ऑफिस, चौधरी चरण सिंह पार्क, स्टेडियम होते हुए, सर्किट हाउस के सामने से विक्टोरिया पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त होगी।
प्रदेश सचिव अजित सिंह दोला व नसीम खान ने शनिवार को दौड़ के संयोजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व जिलाध्यक्ष जाहिद अंसारी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। हरिकिशन ने बताया कि प्रथम विजेता को स्कूटी, द्वितीय को स्मार्टफोन व तृतीय को स्मार्ट घड़ी इनाम में दी जाएगी।