फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Main accused of attacking army jawan with stick arrested

सेना के जवान पर डंडे से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Main accused of attacking army jawan with stick arrested
सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस
सरूरपुर/मेरठ। टोल पर पहले निकलने को लेकर हुए विवाद में सेना के जवान कपिल पर हमला करने के आठवें आरोपी रवि को सरूरपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, भूनी टोल प्लाजा टोल फ्री हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल वसूली करने वाली कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया है। जब तक नई एजेंसी को ठेका नहीं मिल जाता तब तक टोल प्लाजा से वाहनों को निशुल्क निकाला जाएगा। इसके लिए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ रविवार शाम को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर झगड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में कपिल पर पीली कमीज पहनकर डंडे से हमला करता दिख रहा आरोपी रवि निवासी करनावल था। पुलिस अभी तक इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वीडियो क्लिप के जरिए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में कपिल के पिता कृष्णपाल की ओर से सरूरपुर थाने पर मुख्य सिक्योरिटी इंजार्च नीरज तालियान उर्फ बिट्टू निवासी गांव छुर के अलावा आठ-दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर पहचान कर हमलावरों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने रवि को करनावल पुलिस चौकी पास स्थित रजबहे की झाल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि बिट्टू, उसके भाई अंकित ने जवान को खंबे के हाथ पीछे बांधे और अन्य हमलावरों सचिन, विजय, अनुज, सुरेश राणा आदि ने हमला किया। रवि ने डंडे से हमला किया था। जवान कपिल का मेरठ कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि टोल ठेका कंपनी मैसर्स धर्म सिंह को ब्लैकलिस्ट करते हुए एनएचएआई ने कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। अब इसका ठेका भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

भूनी टोल प्लाजा
भूनी टोल प्लाजा का संचालन 7 नवंबर 2023 से शुरू हुआ था। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, पहले प्रतिदिन यहां से औसतन 20,000 वाहन गुजरते थे। इनमें 15,000 कॉमर्शियल और 5,000 निजी वाहन शामिल थे। पिछले दिनों कैंट क्षेत्र में हाईट गेज लगाए जाने और वैकल्पिक रूट अपनाने के कारण यह संख्या घटकर करीब 12,000 वाहन प्रतिदिन रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोलीं– हमलावर जेल से छूटकर आने पर न कर दें अनहोनी

आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट तो हैं लेकिन उन्हें अभी भी डर सता है। कपिल की मां सुनीता ने चिंता जताई कि जेल से छूटने के बाद कहीं आरोपी उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी न कर दें। वहीं, कपिल के पिता कृष्णपाल ने सुनीता को ढांढस बांधते हुए कहा कि पूरा देश उनके बेटे के साथ खड़ा है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वह इसी के हकदार हैं।



सिक्योरिटी कंपनी का लाइसेंस रद करने की मांग

बुधवार को भाकियू आंदोलनकारी संगठन से जुड़े लोग जवान कपिल के परिजनों से मिलने पहुंचे। भाकियू नेता निक्की तालियान ने कहा कि भूनी टोल प्लाजा पर आए दिन लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। टोल कर्मचारी अपनी मनमानी कर लोगों को परेशान करते हैं। उन्होंने थाने में पहुंचकर सिक्योरिटी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।




यह है मामला



सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल रविवार 17 अगस्त की देर शाम छुट्टी से वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन देखकर कपिल ने टोल कर्मचारियों को अपना परिचय पत्र दिखाकर कार को एक साइड से निकलवाने का आग्रह किया था। टोलकर्मियों ने जवान का परिचय पत्र भी फेंक दिया था। इसका विरोध करने पर टोल कर्मियों ने पोल से बांधकर जवान कपिल की लाठी डंडों और ईंटो से प्रहार कर दिया था। जवान के साथ मारपीट की वीडियो क्लिप वायरल होने पर सोमवार को ग्रामीणों और विधायक संगीत सोम ने धरना-प्रर्दशन किया था।

सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस

सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस

सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस

सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस

सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस

सरूरपुर। जवान कपिल को डंडे से पीटने वाला आरोपी रवि। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed