फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maid in theft in doctor's flat, her son-in-law arrested

सास और दामाद ने की थी सुपरटेक ग्रीन विलेज में डाक्टर के फ्लैट में चोरी, गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Maid in theft in doctor's flat, her son-in-law arrested
डॉक्टर के फ्लैट में चोरी में नौकरानी, उसका दामाद गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने सुपरटेक ग्रीन विलेज में डॉक्टर वैभव कुमार के फ्लैट में चार दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया है। यह वारदात घर में काम करने वाली नौकरानी राजेश और उसके दामाद सचिन ने की थी। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि कर्ज उतारने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के कुछ जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि बाकी सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद पुलिस ने छानबीन की तो शुरूआत में शक नौकरानी पर ही था। फ्लैट के आसपास के लोगों से भी बातचीत की गई तो कुछ सुराग हाथ लगे और उसके आधार पर आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से भी जांच में मदद ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजेश पत्नी रामगोपाल निवासी माता वाला मोहल्ला मोहकमपुर डॉक्टर के फ्लैट में नौकरानी थी। उसने अपने दामाद मोहकमपुर निवासी सचिन के साथ मिलकर प्लान बनाया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों का कहना है कि उन पर काफी कर्ज था। इसे चुकाने के लिए ही उन्होंने यह सब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed