फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mai chilaati rahi

पुलिस अंकल जबरदस्ती करते रहे और मैं चिल्लाती रही

Tue, 28 Feb 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Feb 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
mai chilaati rahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के साथ दरोगा ने वह सब कुछ किया, जिसकी खाकी से कभी कल्पना नहीं की जा सकती। छात्रा ने कैमरे के सामने कहा कि होटल के कमरे में रातभर मैं अकेली चिल्लाती रही और पुलिस अंकल जबरदस्ती करते रहे। बेबस छात्रा के बयान बदलवाने की पुलिस लाख कोशिशों में लगी हुई थी। उसके परिजनों को दबाव में लेने की कोशिश की जाती, तो कभी उनकी खातिरदारी की जाती।

विज्ञापन


छात्रा मंगलवार सुबह 10:20 बजे टीपीनगर थाने लाई गई। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक ने महिला कांस्टेबल को बुलाया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह 21 जनवरी को भी स्कूल गई थी। उसके बाद वह ट्रेन में बैठकर मुरादाबाद पहुंची और फिर वहां से इटावा गई। मंगलवार दोपहर छात्रा अपने दोस्त (दूसरे समुदाय का युवक) के घर घंटाघर पहुंची। छात्रा एक किराये का घर लेकर दोस्त के साथ रहना चाहती थी।
विज्ञापन


हमारा कोई कसूर नहीं
छात्रा अलग समुदाय की थी, इसको लेकर घंटाघर और आसपास चर्चा फैल गई। हिरासत में लिए गए तीन युवकों ने पुलिस से कहा कि छात्रा अपने परिजनों के पास नहीं जा रही और उनके मोहल्ले में रहना चाहती है। इसमें हमारा क्या कसूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईयू जांच में जुटी
एलआईयू की टीम भी जांच में जुट गई है। एलआईयू के एक इंस्पेक्टर ने छात्रा से पूछताछ की। हालांकि एलआईयू इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा ने अपने बयान में दरोगा द्वारा होटल ले जाने की बात जरूर कही, लेकिन दुष्कर्म की बात पर वह कुछ नहीं बोली। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।

पुलिस बार-बार ले रही बयान
पुलिस ने तीन बार वीडियोग्राफी कराकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि दो बार छात्रा ने कहा कि पुलिस अंकल ने होटल ले जाकर दुष्कर्र्म किया, जबकि एक बार बयान में उसने दुष्कर्म से इंकार किया।  है। बार-बार बयान लेने पर पीड़ित परिवार ने भी ऐतराज जताया।

पहले भरोसे मेें लिया?
पीड़ित छात्रा की मानें तो दरोगा ने पहले उसे भरोसे में लिया। दरोगा ने कहा कि तुम्हें अपने माता-पिता की इज्जत का ध्यान रखना चाहिए। तुम घबराओ मत, मै तुम्हारे साथ हूं। उसके बाद दरोग बाइक पर बैठाकर उसे बहाने से होटल ले गया।


रात से सुबह तक कहां रही छात्रा?
टीपीनगर पुलिस ने बताया कि छात्रा मंगलवार को बरामद हुई है। जबकि वह सोमवार शाम थाने पहुंची थी। सवाल उठता है कि आखिर ब्रह्मपुरी थाने से ले जाकर छात्रा को सोमवार रात से सुबह तक बिना लिखा पढ़ी कहां रखा गया। इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। जिस होटल में दरोगा पर दरिंदगी का आरोप लगा है, पुलिस ने उस होटल को तलाशना तक मुनासिब नहीं समझा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed